फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drains closed due to rain, dirt spread in the market

Bilaspur News: बारिश से नालियां बंद, बरठीं बाजार में फैली गंदगी

Sat, 28 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drains closed due to rain, dirt spread in the market
लोग बोले, बेतरतीब ढंग से बनाई नालियों में जल भराव से समस्या
विज्ञापन

राहगीरों, वाहन चालक, दुकानदारों परेशान
व्यवस्था को सही करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। भारी बारिश के बाद बरठीं बाजार में जलभराव हो गया है। बाजार में बेतरतीब ढंग से बनाई नालियों में जल भराव के कारण बाजार की सारी गंदगी सड़क पर आ गई है। इस कारण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
कुछ दिन पहले कस्बे में व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की बात कही जा रही थी। सफाई के नाम पर बाजार से कचरा उठाया भी गया लेकिन जब बारिश हुई तो फिर असलियत सामने आ गई। नालियों का गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया। इस कारण राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार आंचल सिंह, विनोद गौतम, सुरेश कुमार, देशराज, पीतांबर सिंह, दिनेश कुमार, पंकज कुमार ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियां बंद हो गई हैं। इसके कारण गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया है। इससे लोगों में जहां सरकार के खिलाफ नाराजगी है वहीं स्थानीय प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सफाई ढंग से नहीं होने का नतीजा है कि बारिश में नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। मुख्य चौक से एसबीआई बैंक और स्कूल सड़क पर चारों तरफ गंदगी फैल गई है। लोगों ने बताया कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है लेकिन विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण हल्की सी बारिश होने पर नालियों की सारी गंदगी सड़क पर आ जाती है। लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में बरठीं बाजार का हाल बेहाल हो जाता है। नालियों की सही तरीके से सफाई नहीं होने से हर बार यही परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने विभाग से नालियों की मरम्मत करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि यदि व्यवस्था सही नहीं होती है तो उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed