{"_id":"69f20a1cb083a5a3c107aa24","slug":"dr-mallika-nadda-joins-international-advisory-council-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158938-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डॉ. मल्लिका नड्डा अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डॉ. मल्लिका नड्डा अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद में शामिल
Wed, 29 Apr 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
डॉ मल्लिका नड्डा।
स्पेशल ओलंपिक्स इंटरनेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बनीं सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डॉ. मल्लिका नड्डा को स्पेशल ओलंपिक्स इंटरनेशनल की एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य चुना गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि देश और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय बन गई है।
डॉ. नड्डा एशिया-प्रशांत सलाहकार परिषद का प्रतिनिधित्व करते हुए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभाएंगी। उनके चयन से दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण और खेलों के माध्यम से उनके समावेश को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वह वर्तमान में स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष हैं और एशिया पैसिफिक क्षेत्र की चेयरपर्सन के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। डॉ. नड्डा ने वर्षों से विशेष जरूरतों वाले खिलाड़ियों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में संगठन ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर खेल जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न गण्यमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी नई जिम्मेदारी से भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर और अधिक अवसर मिलेंगे। वहीं, डॉ. मल्लिका नड्डा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम और सहयोगियों को देते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से ही यह संभव हो पाया है।