फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Doctors expressed their anger by wearing black badges

Bilaspur News: चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर किया रोष प्रकट

Thu, 18 Jan 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Doctors expressed their anger by wearing black badges
- सरकार पर लगाया मांगों को अनदेखा करने का आरोप
विज्ञापन

- 24 जनवरी तक काले बिल्ले लगाकर ही देंगे सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिले के सभी राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों ने वीरवार को काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया। चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। इस कारण उन्हें इस तरह से अपना रोष प्रकट करना पड़ रहा है।

सिविल अस्पताल घुमारवीं सहित जिला बिलासपुर के सभी अस्पतालों के करीब 95 चिकित्सकों ने भी वीरवार को काले बिल्ले लगाकर अपनी सेवाएं दीं। प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की बिलासपुर इकाई के महासचिव डॉ. प्रदीप ने बताया कि उनकी मुख्य पांच मांगें हैं। इसमें नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) को बहाल करना प्रमुख मांग है। इस मांगों को लेकर कई बार चिकित्सक प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। एनपीए के अलावा 4-9-14 की बहाली, एड्स कंट्रोल सोसायटी में परियोजना निदेशक का कार्यभार वापस स्वास्थ्य निदेशक को देने, पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जेडी, डीडी, सीएमओ, एसएमएस, बीएमओ को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए और किसी को भी सेवानिवृत्त होने के बाद एक्सटेंशन न दिया जाने की मांगें भी हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करेंगे। यदि जल्द ही उनकी मांगों को न माना गया तो राज्य प्रतिनिधियों के अनुसार आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि चिकित्सक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से मिल रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। अभी तक उनकी मांगों को पूरी नहीं किया गया है। हालांकि, सात महीने पहले सरकार ने मांगों को पूरा करने की बात कही थी। सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया। इस वजह से हमें यह कदम उठाना पड़ा। डॉक्टर शर्मा ने बताया कि आने वाली 24 जनवरी तक वह इसी तरह अपना रोष प्रकट करेंगे और सरकार ने यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो जल्द ही अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed