{"_id":"575c5c804f1c1b8d239c58de","slug":"doctor-not-check-patient-in-bilaspur-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"...मैं एमडी हूं सर्दी जुकाम वालों को चैक नहीं करता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...मैं एमडी हूं सर्दी जुकाम वालों को चैक नहीं करता
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को एक महिला लो ब्लड प्रेशर होने के चलते जिला अस्पताल जांच के लिए पहुंची। लेकिन वहां चिकित्सक ने महिला के जांच करना जरूरी नहीं समझा। महिला का आरोप है कि चिकित्सक एमआर के साथ बातों में मशगूल था।
विज्ञापन
महिला जब अपनी बीमारी को लेकर चिकित्सक के पास पहुंची तो चिकित्सक ने महिला को बाहर जाने को कहा। जब महिला ने अपनी हालत के बारे डॉक्टर को बताना चाह तो डॉक्टर ने महिला को यह कह कर बाहर निकाल दिया कि मैं एमडी हूं और सर्दी जुकाम के मरीजों को चैक नहीं करता।
विज्ञापन
वहीं महिला को दूसरे डॉक्टर को पास जाने को कहा। लेकिन महिला डॉक्टर दिपक को बताया कि दूसरे जगह कोई डॉक्टर नहीं है। लेकिन इसके बाद भी डॉक्टर दीपक ने महिला को दूसरी बार भी कमरे से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद महिला संतोष कुमारी ने एक लिखित शिकायत सीएमओ बिलासपुर को दी है। जिसके उक्त चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि चिकित्सक का काम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करना है। उन्होंने कहा कि महिला का उपचार करने से मना क्यों किया गया इस मामले की जांच के सीएमओ को आदेश दिए जाएंगे।
इधर, इस बारे में जब सीएमओ बिलासपुर से बात करना चाही तो उन्होंने फोन उठाना आवश्यक नहीं समझा।