{"_id":"19b05fbd4a3c1ac545fad579cf59eae7","slug":"doctor-misbehave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से बदसलूकी पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से बदसलूकी पर बवाल
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल बिलासपुर के एक डॉक्टर के साथ सोमवार रात एक मरीज के तीमारदारों द्वारा बदसलूकी पर मंगलवार सुबह बवाल मच गया। गुस्साए डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने तक का निर्णय ले लिया। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह विधायक बंबर ठाकुर मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों को उचित जांच का आश्वासन दिया। उसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने के फैसले को बदल दिया।
विज्ञापन
इस बीच लगभग एक घंटे तक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बाधित रही जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, पुलिस ने डॉक्टर के बयान पर बदसलूकी करने वाले युवकों के खिलाफ भादंसं की धारा 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिलासपुर अस्पताल के आर्थो सर्जन डा. जसवीर के साथ एक मरीज के तीमारदार उलझ गए। सोमवार रात डा. जसवीर इमरजेंसी सेवा में तैनात थे। कुछ लोग घुमारवीं अस्पताल से रेफर एक मरीज को लेकर अस्पताल आए। डॉक्टर के अनुसार उन्होंने मरीज को चेक किया और सीटी स्केन के लिए लिखा। इस दौरान मरीज के तीमारदार उनसे उलझ गए और गाली गलौज किया।
विज्ञापन
यहां तक कि उन्होंने डॉक्टर को धमकी भी दे दी। उन्होंने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों का मेडिकल करवाया। उधर, मंगलवार सुबह इस मामले को लेकर चिकित्सक भड़क गए और सीएमओ को घटना की जानकारी देने के बाद बैठक की। मेडिकल एसोसिएशन ने बैठक में सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया। इससे लगभग एक घंटे तक ओपीडी प्रभावित रही। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इमरजेंसी में तैनात डा. जसीवर सिंह ने बताया कि मध्य रात्रि करीब तीन बजे घुमारवीं से रेफर एक मरीज उनके पास आया। इस दौरान तीमारदार उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी।
इस बारे में मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सतीश शर्मा ने बताया कि इस तरह की घटना चिंताजनक है। लंबे अरसे से डॉक्टर बदतमीजी और दुर्व्यवहार को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में लाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।