फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Do not panic during a disaster; take the right steps wisely.

Bilaspur News: आपदा के समय घबराएं नहीं, समझदारी से उठाएं सही कदम

Fri, 25 Sep 2026 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Do not panic during a disaster; take the right steps wisely.
डाहड स्कूल में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को दी बचाव की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड में एनडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में भूकंप, आगजनी और भूस्खलन जैसी आपात परिस्थितियों में बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और सीपीआर का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को घरेलू स्तर पर उपलब्ध सामान से आपातकालीन स्ट्रक्चर और लाइफ जैकेट तैयार करने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश जसवाल की देखरेख में हुआ। आपदा प्रबंधन प्रभारी सत्यदेव जसवाल ने एनडीआरएफ टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान ऋषि जसवाल, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed