फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dixit Thakur became Mr. Farewell

Bilaspur News: दीक्षित ठाकुर बने मिस्टर फेयरवेल

Mon, 19 Feb 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dixit Thakur became Mr. Farewell
मिनर्वा स्कूल में ग्यारहवीं के छात्रों ने किया पार्टी का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं।(बिलासपुर)। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के होस्टल में बारहवीं के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों की ओर से आयोजित इस पार्टी में सबने मिलकर धमाल मचाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल, स्टडी सर्कल के एमडी राकेश चंदेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मिस्टर फेयरवेल दीक्षित ठाकुर को चुना गया, जबकि राघव मिस्टर माइंड और टैंजिन टसी मिस्टर पर्सनालिटी चुने गए। बारहवीं कक्षा के छात्रों ने अपने अनुभवों को कनिष्ठ साथियों के साथ साझा करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की सलाह दी। उन्होंने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे लम्हों को याद किया। कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य, नृत्य, गीत, एकांकी और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाले कार्यक्रम शामिल रहे। प्रवेश चंदेल ने बच्चों को सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि एक विचार लो और उस विचार को अपने जीवन का सार बना लो। उसी को सोचो और उसी के स्वप्न देखो। उन्होंने छात्रों को भविष्य में सीख देने के लिए सुझाव दिए। कहा कि जीवन में ध्यान से बोलने और ध्यान से सुनने की आदत मनुष्य को सफल बनाती है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की ताकत देती है। राकेश चंदेल ने छात्रों को आगामी परीक्षाओं से अवगत कराते हुए मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed