फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Divesh, Aniurag, Krishan Kamal got first place in 1600 metre race

1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दिवेश, अनुराग व कृष्ण कमल प्रथम

Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Divesh, Aniurag, Krishan Kamal got first place in 1600 metre race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के लुहणू मैदान में बुधवार को चार दिवसीय तृतीय नेशनल लेवल मास्टर्स गेम्स का शुभारंभ हुआ। इसमें जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रवि शंकर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग आयु वर्ग में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें शिक्षक खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक शिक्षकों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रदेशों से शिक्षक भाग ले रहे हैं। वहीं एथेलेटिक्स कोच भागीरथ ने बताया कि 200 मीटर दौड़ पुरुष के 30-35 के आयु वर्ग में अतुल कुमार तृतीय, कृष्णा यादव द्वितीय व चंद्र शेखर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

आयु वर्ग 36-40 में चुन्नी लाल तृतीय, देवेंद्र सिंह द्वितीय, सुरजीत प्रथम स्थान पर रहे। आयु वर्ग 41-45 में कृष्ण कमल तृतीय, मनीष दूबे द्वितीय, जय प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु वर्ग 45 से 50 में कमलेश कुमार तृतीय, मार्कंडा चौबे द्वितीय, याजेंद्र कुमार प्रथम स्थान पर रहे। वहीं पुरुष वर्ग जेबलिन थ्रो में 30-35 आयु वर्ग में बबलू सोनी तृतीय, अश्वनी ठाकुर द्वितीय, अतुल कुमार प्रथम स्थान, 36-40 आयु वर्ग में अमित कुमार तृतीय, संतोष कुमार द्वितीय, चुन्नी लाल प्रथम, 41-45 आयु वर्ग में हरपाल सिंह तृतीय, मनीष दूबे द्वितीय, पवन कुमार प्रथम स्थान पर रहे। वहीं 45-50 आयु वर्ग में मनोज यादव तृतीय, रघुविंद्र सिंह द्वितीय, मनवेंद्र प्रथम स्थान पर रहे।
50-55 आयु वर्ग में सुशील शुक्ला द्वितीय और देश राज ने प्रथम स्थान हासिल किया। उसके बाद पुरुष आयु वर्ग की 1,600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के 31-35 आयु वर्ग में कृष्ण तृतीय, विक्रम द्वितीय, दिवेश प्रथम, 36-40 आयु वर्ग में अनुराग प्रथम, 40-45 आयु वर्ग में सुनील कुमार द्वितीय, कृष्ण कमल सिंह प्रथम स्थान पर रहे। उसके बाद 46-50 आयु वर्ग में याजेंद्र कुमार प्रथम रहे।
पुरुष वर्ग लंबी कूद में 31-35 आयु वर्ग में दिवेश तृतीय, अतुल कुमार द्वितीय और चंद्र शेखर प्रथम, 36-40 आयु वर्ग में विजय कुमार तृतीय, संतोष कुमार द्वितीय, रणवीर सिंह प्रथम, 41-45 आयु वर्ग में रमेश् कुमार द्वितीय, सुनील कुमार प्रथम, 46-50 आयु वर्ग में मार्कंड चौबे प्रथम और 55-60 आयु वर्ग में रामानंद प्रथम स्थान पर रहे।

महिला वर्ग लंबी कूद में 36-40 आयु वर्ग में नीतू सिंह द्वितीय व सुलक्षण प्रथम रहे। 46-50 आयु वर्ग में रंजना प्रथम स्थान पर रहीं। जेबलिन थ्रो में 40-45 आयु वर्ग में पूजा सिंह प्रथम और 46-50 आयु वर्ग में ललिता गौतम प्रथम रहीं। क्रिकेट की प्रतियोगिता शुक्रवार तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed