फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District's first overhead footbridge to be built near Ghumarwin Civil Hospital

घुमारवीं सिविल अस्पताल के समीप बनेगा जिला का पहला ओवरहेड फुट ब्रिज

Thu, 25 Feb 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
District's first overhead footbridge to be built near Ghumarwin Civil Hospital
भगेड़(बिलासपुर)। बिलासपुर जिला का पहला ओवरहेड फुटब्रिज सिविल अस्पताल घुमारवीं के समीप बनेगा। सरकार की मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने फुटब्रिज की ड्राइंग और एस्टीमेट तैयार कर दिया है। इसका निर्माण प्रदेश की राजधानी शिमला की तर्ज पर होगा। यह ओवरहेड फुटब्रिज लगभग 45 लाख रुपये से बनाया जाएगा। घुमारवीं में बनने वाले ओवरहेड फुटब्रिज का शिलान्यास 27 फरवरी को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग करेंगे। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों, अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज छात्रों को एनएच पार करने में सुविधा होगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो फुटब्रिज के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। विभाग कम समय में फुटब्रिज तैयार करेगा। सिविल अस्पताल घुमारवीं शिमला-धर्मशाला एनएच से सटा है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को एनएच पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सिविल अस्पताल घुमारवीं के समीप ओवरहेड फुटब्रिज का निर्माण किया जाएगा। एनएच होने के कारण यहां पर गाड़ियों की आवाजाही अधिक रहती है। इससे विशेषकर बुजुर्गों व बीमार लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत आती है। अब इस फुटब्रिज के बन जाने से सड़क पार करने में सुविधा होगी। घुमारवीं को ओवरहेड फुटब्रिज की सौगात देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।
विज्ञापन

विभाग ने की औपचारिकताएं पूरीं
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन दीपक कपिल ने बताया कि ओवरहेड फुटब्रिज के निर्माण के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। सिविल अस्पताल घुमारवीं के समीप बनने वाले इस फुटब्रिज का शिलान्यास 27 फरवरी को प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed