{"_id":"665ae1f135e6a267fb01d40c","slug":"district-election-officer-checked-security-arrangements-in-raghunathpura-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-118227-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने रघुनाथपुरा में जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने रघुनाथपुरा में जांची सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने शनिवार को बिलासपुर सदर निर्वाचन क्षेत्र के रघुनाथपुरा 1 और 2 मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा प्रबंध और व्यवस्था की भी जानकारी ली।
उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं से भी बातचीत की और उन्हें मतदान के दिन मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया जानी। उपायुक्त ने बताया कि आदर्श एवं महिला व्यवस्थित इन मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन से निगरानी की गई। मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए पानी, पंखे और शामियाने की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, महिलाओं को बच्चे छोड़ने के लिए क्रेच की व्यवस्था की गई है। बताया कि जिले में प्रत्येक मतदान केंद्र पर इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया, ताकि गर्मी में मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल, सहायक आयुक्त उपयुक्त नरेंद्र अहलूवालिया भी उपस्थित रहे।