फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dispute in private bus union

निजी बस ऑपरेटर यूनियन दोफाड़ होने के कगार पर

Tue, 16 Feb 2021 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
dispute in private bus union
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले की निजी बस ऑपरेटर यूनियन दोफाड़ होने के कगार पर पहुंच गई है। मार्च 2015 को यूनियन के दो साल के लिए चुनाव हुए थे। लेकिन, चुने गए प्रतिनिधि छह साल बाद भी चुनाव करवाने के पक्ष में नहीं हैं। यूनियन के पूर्व प्रधान का आरोप है कि दो साल के लिए चुनाव हुए थे। तय हुआ था कि इस अंतराल के बाद दोबारा चुनाव होंगे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अनिल मिंटू का आरोप है कि छह साल बाद भी वर्तमान प्रधान कुर्सी छोड़ने को राजी नहीं हैं। जिले के कुल 160 बस ऑपरेटर यूनियन के सदस्य हैं। इनकी जिले में 330 बसें लोगों की सुविधाओं के लिए विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। यूनियन अब दोफाड़ होने के कगार पर है। एक धड़ा कुछ निजी बस ऑपरेटरों को साथ लेकर आगामी रणनीति तैयार कर रहा है। कुछ दिन पहले बिलासपुर आरटीओ की तरफ से सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निजी बस ऑपरेटर यूनियन के वर्तमान प्रधान ने अपने करीबियों को आमंत्रित किया था। दूसरे धड़े ने इसका विरोध किया है कि सभी को आमंत्रित किया जाना चाहिए था। अब चुनावों को लेकर चिंगारी भड़क गई है। एक धड़े ने बैठक की तिथि तय कर कुछ ऑपरेटरों को बुलावा भेज दिया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अनिल मिंटू ने कहा कि मार्च 2015 को निजी बस ऑपरेटर यूनियन का चुनाव दो साल के लिए हुआ था। अब शीघ्र बैठक कर चुनावों की तिथि तय की जाएगी। वर्तमान प्रधान राजेश पटियाल ने कहा कि 2015 में चुनाव आठ साल के लिए हुए हैं। कुछ ऑपरेटर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऑपरेटरों को भ्रमित कर रहे हैं जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed