{"_id":"6a65082a419032824800fe85","slug":"dispose-of-cases-pending-for-100-days-on-a-priority-basis-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164338-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 100 दिन से लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 100 दिन से लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं
विज्ञापन
मंडे रिव्यू बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार ने विभागों को दिए निर्देश
कहा-शिकायतों के समाधान में देरी नहीं होगी बर्दाश्त
जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की हुई समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मंडे रिव्यू बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से मंडे रिव्यू के दौरान दिए गए निर्देशों की अनुपालना, शिकायतों के समाधान, विकास योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडे रिव्यू बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे। बैठक में ई-समाधान पोर्टल, ई-ऑफिस प्रणाली और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प-1100 हेल्पलाइन से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प-1100 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का भी संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए गए।बैठक में बारिश से प्रभावित परिवारों के लिए संचालित स्पेशल रिलीफ पैकेज-2025 की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा विशेष राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत लंबित राजस्व मामलों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को विभाजन (पार्टीशन), इंतकाल, राजस्व रिकॉर्ड में संशोधन, सीमांकन सहित अन्य मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला और उपमंडल स्तर पर चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने को कहा।