फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Discussion on pending demands of pensioners and future plans

Bilaspur News: पेंशनरों की लंबित मांगों और भविष्य की योजनाओं पर की चर्चा

Sat, 25 Apr 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Discussion on pending demands of pensioners and future plans
घुमारवीं में आयोजित विद्युत पेंशनरों की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत: पेंशनर
वित्तीय लाभ न मिलने पर पेंशनरों ने जताई चिंता
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हुई। प्रधान रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अब तक की गतिविधियों, पेंशनरों की लंबित मांगों भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत में संगठन के सदस्य एवं वरिष्ठ सहायक स्वर्गीय दूनी चंद ठाकुर, निवासी पट्टा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। बैठक में चीफ इंजीनियर एचएस चंदेल और अरविंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पेंशनरों को आ रही विभिन्न समस्याओं और उनकी प्रमुख मांगों पर गंभीरता से चर्चा की गई। विशेष रूप से 1 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन निर्धारण (नोटेशनल फिक्सेशन) के लिए 8 सितंबर 2022 के कार्यालय ज्ञापन के पैरा-3 में निर्धारित फैक्टर पे मैट्रिक्स को लागू करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही पेंशनरों ने सरकार एवं बोर्ड प्रबंधन से संवाद के माध्यम से समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की। पेंशनरों ने यह भी चिंता जताई कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन का लाभ अभी तक नहीं मिला है। लंबित डीए की किस्तों और अन्य देनदारियों के भुगतान को लेकर भी सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए संविदा और आउटसोर्स व्यवस्था के स्थान पर स्थायी रोजगार नीति बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भी विचार-विमर्श किया गया। प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाने तथा बोर्ड में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई। उन्होंने युक्तिकरण के नाम पर पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी अपील की, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुखराम, वरिष्ठ उपप्रधान गंगा प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष रूपलाल शर्मा, सुरेश ठाकुर, महासचिव केएल शर्मा, गुरुदेव कौशल, ब्रह्म दत्त, जेके महाजन, बंसी राम, लखनपाल, हरिराम सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed