{"_id":"69c53d57c93fc3d199023cdc","slug":"discussion-on-curriculum-and-skill-development-in-the-telecom-sector-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-156767-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टेलीकॉम सेक्टर के पाठ्यक्रम और कौशल विकास पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टेलीकॉम सेक्टर के पाठ्यक्रम और कौशल विकास पर मंथन
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित राज्य स्तरीय इन-सर्विस टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम में उपस्थित अध्यापक व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में राज्य स्तरीय वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन
शिक्षकों को ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, जॉब फेयर, एग्जिट सर्वे की दी जानकारी
बिलासपुर, सोलन, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी के 52 शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर की ओर से हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय इन-सर्विस टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का घुमारवीं में आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में बिलासपुर, सोलन, चंबा, कुल्लू, लाहुल-स्पीति और मंडी जिलों से टेलीकॉम सेक्टर के 52 व्यावसायिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, स्किल प्रतियोगिता, जॉब फेयर और एग्जिट सर्वे जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही 9वीं से 12वीं तक के टेलीकॉम सेक्टर के पाठ्यक्रम से जुड़े प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला उपनिदेशक स्कूल गुणवत्ता शिक्षा एवं डीपीओ समग्र शिक्षा निशा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में सामाजिक मूल्यों की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के लिए रोल मॉडल बनकर उन्हें कौशल के साथ-साथ नैतिक मूल्य और संस्कार देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बच्चों को हर परिस्थिति में प्रतिक्रिया देने के बजाय समझदारी से जवाब देना सिखाया जाना चाहिए, जिससे उनके लर्निंग आउटकम बेहतर हो सकें। कार्यक्रम के जिला समन्वयक (व्यावसायिक शिक्षा) कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में डाइट बिलासपुर के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया, वीटीपी कोऑर्डिनेटर वैशाली ठाकुर, निलाक्ष चौहान, प्रवक्ता सोमदत्त कालिया, अमरजीत शर्मा और सुनील कुमार ने स्रोत व्यक्तियों के रूप में भूमिका निभाई।
प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपोजर विजिट के लिए संतोषी आईटीआई घुमारवीं में व्यावहारिक अनुभव भी दिया गया। वहां उन्होंने हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस के माध्यम से कौशल को सुदृढ़ किया। समापन अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करेगा।