{"_id":"686675cb7aa07545810f206a","slug":"diksha-in-painting-ankit-stood-first-in-essay-writing-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-139929-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चित्रकला में दीक्षा, निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंकित रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चित्रकला में दीक्षा, निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंकित रहा प्रथम
Thu, 03 Jul 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते ह
आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में ड्रग एब्यूज कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में रेड रिबन क्लब के तहत ड्रग एब्यूज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई, जिसकी थीम ड्रग एब्यूज रही।
प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के माध्यम से सुंदर चित्रण कर नशों से दूर रहने का आग्रह किया और लेखन के माध्यम से भी नशे के दुष्प्रभाव और उनसे होने वाली हानियों से अवगत करवाया। चित्रकला प्रतियोगिता में दीक्षा चौधरी पहले, नीतिका दूसरे और कृतिका तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंकित ने पहला, एरिया ने दूसरा और शिवाली शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रियंका शर्मा, अर्पणा धर्माणी और अनन्या रनौत ने जज की भूमिका निभाई। समाज में बढ़ते नशे संबंधी अपराध, रोगों को ध्यान में रखते हुए रेड रिबन क्लब समय-समय पर जन समुदाय युवा वर्ग को जागरूक करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। कॉलेज प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा ने छात्रों से आग्रह किया कि नशे जैसी चीजों से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक और प्रशिक्षु उपस्थित रहे।