फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   diarya case in ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में डायरिया के पांच नए मरीज दाखिल

Tue, 04 Jul 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 04 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
diarya case in ghumarwin
बिलासपुर। नागरिक अस्पताल घुमारवीं में पांच नए मरीज डायरिया के भर्ती हुए हैं। इनका उपचार चल रहा है। इससे पहले अस्पताल में 11 डायरिया के मरीज भर्ती थे। इनमें से पांच को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेज दिया गया है। अब अस्पताल में डायरिया के कुल 11 मरीज दाखिल हैं। इसके अलावा उल्टी-दस्त से संबंधित मरीज भी लगातार अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भी लाइनें लग रही हैं। एक्सरे कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा रहे हैं। अस्पताल में सोमवार को 515 ओपीडी रही, जबकि मंगलवार दोपहर तक करीब 300 ओपीडी हो चुकी थी। बरसात के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डायरिया के संबंध में राहत भरी बात यह है कि किसी एक गांव से अधिक संख्या में मरीज नहीं आए हैं। अलग-अलग गांवों से डायरिया के मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। डायरिया सहित अलग-अलग बीमारियों के कुल 22 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। बरसात के मौसम में स्वास्थ्य विभाग भी लगातार मुस्तैद है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो बीते दिनों 0 से पांच वर्ष के बच्चों को घर-घर में ही जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट दे दिए गए हैं। इसके साथ ही लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर स्वास्थ्य केंद्र को जरूरी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां
-स्वास्थ्य विभाग ने बासी खाना खाने से परहेज करने की सलाह है।
-धूप में ज्यादा रहने से डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है।
पानी उबालकर ठंडा होने पर पीएं।
कोट्स
जल शक्ति विभाग भी पेयजल भंडारों में ब्लीचिंग पाउडर डालकर पानी साफ कर रहा है। हर पेयजल स्कीम से रोजाना पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं जिनकी विभागीय लैब में रोजाना जांच हो रही है। -यशपाल, एसडीओ, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन


कोट्स
नार्मल डायरिया के पहले 11 मरीज अस्पताल में भर्ती थे, जिनमें से पांच को घर भेज दिया गया है। पांच नए मरीज दाखिल हुए हैं। विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। अभी तक किसी एक जगह से मरीज नहीं आए हैं। लोगों को खाने पीने संबंधी एहतियात बरतने के साथ साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह है। -डॉक्टर पुष्पेंद्र, बीएमओ, घुमारवीं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed