फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Diara's Ramlila will start from October 15

Bilaspur News: 15 अक्तूबर से शुरू होगी डियारा की रामलीला

Sat, 16 Sep 2023 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Diara's Ramlila will start from October 15
- रामलीला के लिए कलाकारों ने शुरू की रिहर्सल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शहर के डियारा में आयोजित होने वाली सुप्रसिद्ध रामलीला के लिए श्री राम नाटक समिति के कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दी है। इस बार रामलीला का आगाज 15 अक्तूबर को होगा। श्री राम नाटक समिति के सभी पदाधिकारियों ने हनुमान मंदिर डियारा में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर रिहर्सल की शुरुआत की और तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

श्री राम नाटक समिति के महासचिव सुनील पंवार ने बताया कि तैयारियों को लेकर समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने इस मौके पर अपने-अपने विचार रखे। इस बार दशहरा कार्यक्रम का आयोजन भी समिति की ओर से किया जाएगा। एक माह तक सभी कलाकार इसके लिए तैयारियां करते हैं। इस रामलीला मंचन के पुराने कलाकार नए कलाकारों का पूरा सहयोग करते हैं, ताकि इस मंचन को सफल बनाया जा सके। मंचन में हर साल कुछ नए कलाकारों को भी मौका दिया जाता है। इस मौके पर श्री राम नाटक समिति के प्रधान अजय चंदेल, निर्देशक अनिल मेहता, अनिल हैप्पी, सुशील पुंडीर, मदन राणा, राजकुमार सोनी, मनोज, संजय कंडेरा, शेखर, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, पारस गौतम, नवीन सोनी, मुनीष, सुधांशु, रीतेश मेहता, संदीप मेहता और अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed