फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DIAG meeting held in Bilaspur regarding integrated disaster management

Bilaspur News: समन्वित आपदा प्रबंधन को लेकर बिलासपुर में डीआइएजी की बैठक आयोजित

Mon, 14 Jul 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
DIAG meeting held in Bilaspur regarding integrated disaster management
बिलासपुर बचत भवन में जिला इंटर एजेंसी ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ओमकांत ठाकुर। स
समन्वित आपदा प्रबंधन को लेकर बिलासपुर में डीआइएजी की बैठक आयोजित
विज्ञापन

-30 सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, प्रो. प्यारे लाल जनेऊ बने समन्वयक
उपमंडल स्तर पर भी इंटर एजेंसी ग्रुप गठित करने का दिया गया सुझाव
स्वयंसेवकों की सूची साझा कर प्रशिक्षण देने की भी की अपील
मंडी आपदा के दिवंगतों को दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला आपदा प्रबंधन के तहत समन्वित प्रयासों को मजबूत करने के लिए बचत भवन में जिला इंटर एजेंसी ग्रुप (डीआइएजी) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने की।
इस अवसर पर जिले की 15 प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के 30 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आपदा की स्थिति में राहत कार्यों में तेजी लाने व सभी संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को सूचित किया जाए, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि इंटर एजेंसी ग्रुप का गठन उपमंडल स्तर पर भी किया जाए जिससे अधिक संस्थाओं को जोड़ा जा सके। बैठक में सभी संगठनों से उनके सक्रिय स्वयंसेवकों की सूची साझा करने को कहा गया ताकि उन्हें उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। सर्वसम्मति से सत्य साईं सेवा समिति के प्रो. प्यारे लाल जनेऊ को जिला इंटर एजेंसी ग्रुप का समन्वयक नियुक्त किया गया। वहीं, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर ने वालंटियर के रूप में अपनी सेवाएं देने की इच्छा जताई। बैठक के दौरान मंडी जिले में आई आपदा में दिवंगत लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बैठक में रेडक्रॉस सचिव अमित कुमार, जिला आपदा प्रकोष्ठ से उदय शर्मा व चंदन ठाकुर, अखंड गायत्री परिवार से टंडन जी, वरिष्ठ नागरिक सभा से मस्त राम वर्मा, पेंशनर एसोसिएशन से रविंद्र भट्ठा, मानव सेवा संस्थान से मीनाक्षी शर्मा, होम गार्ड व सिविल डिफेंस से संजय कुमार व सुर्म सिंह, सामर्थ्य हमारी पहचान संस्था से लग्नेश कुमार व सुषमा, जीव भावना पशु कल्याण समिति से राम प्यारी ठाकुर व सुनीता शर्मा, सनातन सेवा समिति शाहतलाई से शशि रघुवंशी, रोहित कौशल, अनिल कुमार, युवक मंडल धार टटोह से पलविंद्र सिंह, मझेड़ से निर्मल सिंह, जियोरी से रविंद्र कुमार, चेड़ी से मनीष कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed