फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dharna at jukhala

किसान आंदोलन के समर्थन में जुखाला में किसानों ने दिया एक दिन का धरना

Wed, 30 Dec 2020 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
dharna at jukhala
टावर लाइन जागरूकता शोषित मंच किसाने के समर्थन में धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी विधानसभा के तहत आने वाले जुखाला क्षेत्र में टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच और भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रभावित किसानों ने जुखाला में किसान आंदोलन के समर्थन में एक दिन का धरना दिया। वहीं, यूनियन ने कहा कि अगर किसान आंदोलन का सरकार कोई समाधान नहीं करती है तो धरना जारी रहेगा। धरना मंच के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रोशन लाल ठाकुर (रोसी) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पार्वती कोलडैम ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की ओर से कुल्लू से लुधियाना तक गैरकानूनी तरीके से बिछाई गई बिजली की टावर लाइन से प्रभावित और विस्थापित किसान एकजुट होकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली में कृषि कानूनाें को रद्द करने के लिए किए जा रहे किसान जनांदोलन को जन समर्थन करने के लिए जुखाला के किसान आगे आए हैं। वहीं, दिल्ली चलो अभियान के तहत जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें आम लोगों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजर रहे सैलानियों तथा अन्य लोगों से किसान आंदोलन को समर्थन करने और दिल्ली चलने का पोस्टर बांटकर आग्रह किया गया। जिसमें लोगों ने किसानों के आंदोलन को बिल्कुल सही करार दिया।
विज्ञापन

मंच के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन के हिमाचल संयोजक अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश शर्मा ने कहा कि दिल्ली के चारों बॉर्डर पर बैठे लाखों किसानों की ओर से कृषि कानूनों को रद्द करने की उठाई जा रही मांग बिल्कुल जायज है। किसानों का शोषण न हो सके, इसके लिए देश के सभी किसान एकजुट हैं और आंदोलनरत किसानों के साथ मंच अपने कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। आने वाले दिनों में अगर आंदोलन में तन मन धन की किसी भी प्रकार से हिमाचल प्रदेश के किसानों की जरूरत पड़ेगी तो उससे भी वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर चुनी लाल ठाकुर, हरी सिंह ठाकुर, रूप लाल, हीरा लाल, इंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, रामकली देवी, रीना देवी, शकुंतला देवी, रत्नी देवी, सरला देवी, बबलू, जयादेई सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed