फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dhaba operator comes under investigation in youth's death case

Bilaspur News: युवक की मौत मामले में जांच के दायरे में आया ढाबा संचालक

Fri, 05 Apr 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operator comes under investigation in youth's death case
- लोगों में चर्चा, ढाबे पर ली थी नशे की अधिक डोज
विज्ञापन

- ढाबा संचालक ने अचेत अवस्था में सुनसान गली में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बाजार में संदिग्ध हालात में युवक की मौत मामले में एक ढाबा संचालक भी जांच के दायरे में आ गया है। शहर में चर्चाओं चल रही है कि बुधवार रात मृतक युवक एक ढाबे पर था। वहीं उसने नशे की ओवरडोज ली। सुबह तड़के जब युवक नहीं उठा तो ढाबा संचालक ने उसे अचेत अवस्था में उठाकर सुनसान गली में छोड़ दिया। इसी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक युवक नशे का आदी था जो पिछले डेढ़ साल से अपने घर भी नहीं गया था। जबकि युवक का घर घुमारवीं से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है। चर्चा है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। बुधवार रात वह एक चिकन और मछली ढाबे में रुका था। वहां पर वह अक्सर जाता था। वहां उसने चिट्टे की डोज ली। इसके बाद वह वहीं सो गया। रात करीब 12 बजे कुछ देर के लिए वह उठा। उसने ढाबा मालिक से बीड़ी मांगी। बाद में दोबारा जाकर सो गया। वीरवार तड़के उसे जगाने की कोशिश की गई तो वह नहीं उठा। इसके बाद ढाबा संचालक उसे अचेत अवस्था में पीठ पर उठाकर पिछले दरवाजे से बाहर निकाला और अन्य दुकानों के पीछे सुनसान जगह पर छोड़ दिया। इसके बाद वीरवार को लोगों ने उसे मृत अवस्था में पाया। वहीं, घुमारवीं शहर के कई ढाबों, चिकन और मछली बेचने वाले दुकानों में चिट्टे जैसी नशाखोरी का कारोबार पनप रहा है। ऐसी जगहों पर नशेड़ी युवक आम देखे जा सकते हैं। वहीं, सवाल यह उठ रहा रहा है कि पुलिस प्रशासन ठोस कदम क्यों नहीं उठा रहा है। पुलिस थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित कई चाय की दुकानें और ढाबे नशेडि़य़ों के ठिकाने बने हुए हैं। युवा खुलेआम नशे में सड़कों पर झूमते हुए देखे जा सकते हैं ।
विज्ञापन


कोट्
मामला ध्यान में आया है। यह सच में ही एक चिंता का विषय है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी ढाबों, चिकन और मछली आदि का व्यापार करने वाले दुकानदारों को पहले भी हिदायत दी गई थी, लेकिन अब ऐसे सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रपाल सिंह, डीएसपी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed