फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Devotees should follow traffic rules in Shravan Ashtami fair: SP

श्रावण अष्टमी मेले में यातायात नियमों का पालन करें श्रद्धालु : एसपी

Fri, 18 Aug 2023 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Devotees should follow traffic rules in Shravan Ashtami fair: SP
- श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए उचित सुरक्षा के प्रबंध
विज्ञापन

-किसी भी सहायता के लिए पुलिस अधिकारियों से करें संपर्क

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। देखने में आता है कि श्रद्धालु ट्रैक्टर और ओपन ट्रकों में भरकर आते हैं। यदि कोई यातायात नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके ऊपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोपहिया वाहन चालक भी हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित ढंग से माता के दर्शन करें। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मेले के चलते मंदिर में 700 पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के जवानों को नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पर देख-रेखकर रहे हैं। मंदिर में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी नजर रखी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। वहां पर एंबुलेंस तैनात की गई हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कंट्रोल रूम फोन नंबर 8626849288 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों के नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। 9418081414, 9818480597, 8626849288, 9816030736, 8219990805 पर भी किसी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed