फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Devotees reached Bilaspur on foot carrying the idol of Shri Khatu Shyam from Rajasthan.

Bilaspur News: राजस्थान से श्री खाटू श्याम की प्रतिमा लेकर पैदल बिलासपुर पहुंचे भक्त

Sun, 02 Mar 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached Bilaspur on foot carrying the idol of Shri Khatu Shyam from Rajasthan.
बिलासपुर में श्री खाटू श्याम से पैदल चलकर पहुंचाई प्रतिमा। संवाद
-बिलासपुर पहुंचने पर मित्र मंडली ने किया स्वागत
विज्ञापन

-6 मार्च को चांदपुर मंदिर में होगी स्थापना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत चांदपुर निवासी अजय, नरेंद्र, श्याम लाल और शशि पाल राजस्थान के जिला सीकर से पैदल चलकर भगवान श्री खाटू श्याम की प्रतिमा लेकर रविवार को बिलासपुर पहुंचे।

श्री खाटू श्याम मंदिर एवं सामुदायिक भवन निर्माण समिति और श्री खाटू श्याम मित्र मंडल बिलासपुर की ओर से उनका स्वागत किया गया। यह लोग एक माह पहले बिलासपुर से श्री खाटू श्याम के लिए पैदल ही रवाना हुए। वहां से प्रतिमा लेते हुए यह लोग सालासर बालाजी होते हुए पैदल वापस आए, जहां से सालासर बालाजी महाराज की प्रतिमा भी लाई गई। इन लोगों ने करीब 1500 किलोमीटर पैदल सफर किया। बिलासपुर पहुंचने पर मित्र मंडली के प्रधान अमित सुरी, महासचिव कमल किशोर, विनय कुमार और गौरव शर्मा ने इन सभी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अमित सूरी ने कहा चांदपुर में श्री खाटू श्याम जी का नया मंदिर बनाया जा रहा है। 6 मार्च को मंदिर में इन प्रतिमाओं को विधिवत रूप से स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed