{"_id":"622b9a867c4d722cb075a738","slug":"devotees-indulge-in-fight-in-sri-naina-devi-pull-swords-at-each-other-bilaspur-news-sml402293451","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयना देवी जी में आपस में भिड़े श्रद्धालु,चली तलवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयना देवी जी में आपस में भिड़े श्रद्धालु,चली तलवारें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में गुफा के समीप श्रद्धालुओं में हाथापाई हो गई। पंजाब से आए श्रद्धालु आपस में भिड़ गए। तलवार, पत्थरों से एक-दूसरे पर प्रहार किए। इस हाथापाई में दोनों गुटों के दो लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं ने आपसी लड़ाई में तलवार से हमला कर 2 श्रद्धालुओं को घायल कर दिया। शुक्रवार को दोपहर के समय पंजाब के अमृतसर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए श्री नयना देवी जी आए थे। श्रद्धालुओं की संख्या चार थी। जबकि एक अन्य गाड़ी में श्रद्धालु परिवार समेत माता के दर्शन के लिए आए थे।
दर्शन करने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पार्किंग स्थल जो की गुफा के समीप बना हुआ है वहां पर श्रद्धालुओं ने गाड़ियों में से कृपाण से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। वहां पर लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी ने उन्हें छुड़वाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
किसी तरह से एक परिवार को गाड़ी में बैठकर भेज दिया। दूसरा परिवार भी चला गया। स्थानीय अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। डीएसपी श्री नयना देवी जी पूर्ण चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस इस संदर्भ में कार्रवाई कर रही है।