{"_id":"6a4282d1cec95ada200bb1ae","slug":"devotees-gold-bracelet-and-bangle-stolen-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162740-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्रद्धालु के सोने के कड़े और चूड़ी पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्रद्धालु के सोने के कड़े और चूड़ी पर हाथ साफ
Mon, 29 Jun 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
भीड़ का फायदा उठाकर फरार हुआ गिरोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गर्मियों की छुट्टियों के चलते शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चेन स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया है। पंजाब से माता के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु परिवार के सोने के कड़े और सोने की चूड़ी पर गिरोह ने हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित श्रद्धालु ने बताया कि वह परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। जूता घर के पास अत्यधिक भीड़ होने के दौरान किसी ने उनके पिता के हाथ से सोने का कड़ा और उनकी माता की सोने की चूड़ी काट ली। भीड़ से बाहर निकलने पर उन्हें घटना का पता चला। श्रद्धालु ने तुरंत इसकी सूचना मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों को दी। जवानों ने संदिग्धों की तलाश की, लेकिन तब तक गिरोह वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। स्थानीय पुजारी उमेश शर्मा ने बताया कि इन दिनों मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिर आते समय महंगे आभूषण पहनने से बचें और अपने कीमती सामान की विशेष सुरक्षा रखें। उन्होंने प्रशासन से भी मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।