फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Devotees danced to the hymns in the Jagran organized in Ladhayani.

Bilaspur News: लढयानी में आयोजित जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 02 Mar 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns in the Jagran organized in Ladhayani.
भराड़ी के लढयानी में आयोजित जागरण में झांकी निकालते कलाकार। संवाद
-जागरण में निकाली गई सुंदर झांकियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत लढयानी गांव में देवी जागरण हुआ, जिसमें भजनों की ऐसी बयार चली कि पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जागरण का शुभारंभ माता की ज्योति प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जागरण में पटियाल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार राजकुमार पटियाल, मदन पटियाल, पूनम शर्मा, निजाम खान ने माता की भेंटों का गुणगान किया। उनके द्वारा प्रस्तुत जय महामाई तेरी ज्योत जलाए बैठे, मेरा भव से पार करो बेड़ा जैसी मधुर भेंटों ने माहौल को भक्ति रस से ओतप्रोत कर दिया। भक्तजनों ने भजनों पर झूमते हुए माता रानी के जयकारे लगाए। जागरण में भगवान शिव, श्री कृष्ण, हनुमान जी, बाबा बालकनाथ और महामाई की महिमा का गुणगान भी किया गया। भक्ति संगीत के बीच लक्की, विकास और काजल ने राधा-कृष्ण और पार्वती-शंकर की झांकियां प्रस्तुत कीं। ग्रामीणों ने इस जागरण को सफल बनाने के लिए सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को माता का भोग बांटा गया। इस मौके पर इंद्री देवी, आशीष शर्मा, निशा शर्मा, डॉ. तनु शर्मा, अनमोल शर्मा, जगन्नाथ शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

भराड़ी के लढयानी में आयोजित जागरण में झांकी निकालते कलाकार। संवाद

भराड़ी के लढयानी में आयोजित जागरण में झांकी निकालते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed