{"_id":"66fff206bbbe8030eb03f67b","slug":"devotees-danced-on-the-offerings-of-mahamai-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-124424-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महामाई की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महामाई की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
नवरात्र पर लढ़याणी में किया देवी जागरण का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के लढयानी गांव में नवरात्र के उपलक्ष्य पर ठाई माता मंदिर में देवी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें पटियाल म्यूजिकल ग्रुप ने महामाई का गुणगान किया। देवी जागरण में ठाई माता मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद दिव्य ज्योति पंडाल में स्थापित की गई और महामाई को चुनरी चढ़ाई गई। इस अवसर पर राजकुमार पटियाल और मदन पटियाल ने महामाई की भेंटों से भक्तों को नाचने गाने पर मजबूर कर दिया। बाबा बालक नाथ की झांकी, शिव पार्वती की झांकी, माता रानी की झांकी ने लढ़यानी में हो रहे इस देवी जागरण के पंडाल में साक्षात देव स्थल बना दिया। जागरण के समापन पर तारा रानी की कथा सुनाई गई। कन्या पूजन के साथ जागरण का समापन हुआ। काव्या धीमान, लक्की, राजेश भारद्वाज, सोहन लाल, अनुज, पवन मेहता, निजाम खान, सोनू, सुनील शर्मा, बिट्टू साउंड सहित ग्रामीणों ने जागरण में योगदान दिया।