{"_id":"69ee199527586d5dfb095231","slug":"development-in-bajoha-ward-exposed-people-troubled-by-waterlogging-and-dirt-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158757-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बजोहा वार्ड में विकास की पोल खुली, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बजोहा वार्ड में विकास की पोल खुली, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान
Sun, 26 Apr 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
शुभम शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड परिक्रमा
कई हिस्सों में आज तक नहीं हुआ नालियों का निर्माण
लाखों खर्च के बाद भी बदहाल पड़े हैं पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के आगामी चुनावों को लेकर की जा रही वार्ड परिक्रमा के दौरान वार्ड नंबर 5 बजोहा की स्थिति ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत सामने ला दी है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद नालियों, सीवरेज और सफाई जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
वार्ड के कई हिस्सों में आज तक नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। इसका खामियाजा लोगों को खासकर बरसात के दिनों में भुगतना पड़ता है, जब बारिश का पानी सीधे घरों में घुस जाता है। हर साल जलभराव से जूझ रहे परिवारों को न सिर्फ परेशानी उठानी पड़ती है, बल्कि उनके घरेलू सामान को भी नुकसान होता है। जहां सीवरेज लाइन बिछाई गई है, वहां भी तकनीकी खामियां सामने आई हैं। पाइपों का स्तर सही न होने के कारण बारिश के समय सीवरेज लाइन पानी से भर जाती है और गंदा पानी सड़कों व नालों में फैल जाता है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू का माहौल बना रहता है। नालियों और नालों की नियमित सफाई न होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई स्थानों पर कचरा और गाद जमा होने के कारण नालियां जाम रहती हैं, जिससे बरसात में जलभराव की समस्या और बढ़ जाती है। दुर्गंध के चलते लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड में विकास कार्यों की एक और तस्वीर उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां लाखों रुपये खर्च कर एक पार्क का निर्माण किया गया था, लेकिन आज उसकी हालत भी बदहाल बनी हुई है। पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले और अन्य उपकरण महज कुछ महीनों में ही टूट गए। वर्तमान में पार्क न तो बच्चों के खेलने लायक रह गया है और न ही लोगों के लिए उपयोगी। बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का अभाव भी वार्ड की प्रमुख समस्याओं में शामिल है। यहां न तो कोई व्यवस्थित खेल मैदान है और न ही ओपन जिम या बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे युवाओं को खेलकूद के अवसर नहीं मिल पा रहे। चुनाव से पहले बजोहा वार्ड की ये समस्याएं अब बड़ा मुद्दा बनती नजर आ रही हैं। वार्डवासी उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
हमारे वार्ड में आज तक कई जगह नालियां नहीं बनी हैं। बरसात में पानी सीधे घरों में घुस जाता है, जिससे हर साल नुकसान उठाना पड़ता है। ऊपर से जो पार्क बनाया गया था, उसके झूले भी कुछ ही महीनों में खराब हो गए, जिससे बच्चों को भी कोई सुविधा नहीं मिल पाई। - शुभम शर्मा
इनसेट
जहां सीवरेज लाइन डाली गई है, वहां भी सही तरीके से काम नहीं हुआ। पाइपों का लेवल ठीक नहीं होने से गंदा पानी बाहर आ जाता है और पूरे इलाके में बदबू फैल जाती है। पार्क की हालत भी खराब है, जिससे साफ है कि काम की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। -रमेश शर्मा