{"_id":"6273cb07b3809977a75c10f2","slug":"develepment-news-bilaspur-news-sml4078032186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से बनेगा बहुमंजिला भवन; तहबाजारी, तिब्बितयन मार्केट होगी शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से बनेगा बहुमंजिला भवन; तहबाजारी, तिब्बितयन मार्केट होगी शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डा चौक के पास ऑटो पार्किंग स्थल पर बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन की धरातल मंजिल पर तिपहिया वाहनों के लिए पार्किंग होगी। इसके अलावा भवन में तिब्बितयन मार्केट और तहबाजारियों को भी शिफ्ट किया जाएगा। एचआरटीसी की जमीन पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत बनने वाले इस भवन में अन्य वाहनों के लिए भी पार्किंग होगी। नगर परिषद बिलासपुर ने प्रशासन से इसके लिए बजट की मांग की है।
वीरवार को उपायुक्त पंकज राय और नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने मौके का निरीक्षण किया। वर्तमान समय में चंगर सेक्टर और बस अड्डा चौक को जोड़ने वाले पैदल मार्ग के दोनों ओर तिब्बितयन मार्केट की दुकानें हैं। तिब्बितयन मार्केट होने की वजह से इस व्यस्त चौक पर राहगीरों की भीड़ लगी रहती है। वहीं, बस अड्डा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सब्जी वाले दुकानें सजा रखते हैं। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। इन दुकानदारों को हटाने के कई बार प्रयास किए गए, लेकिन दुकानदार फिर से दुकानें सजा लेते हैं। अब नगर परिषद ने इन तहबाजारियों और तिब्बितयन मार्केट को बस अड्डा चौक के पास प्रस्तावित भवन में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। नप की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि बस अड्डा चौके के पास बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से बजट की मांग की गई है।