फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DEVBHOOMI PARTY MEMBER SON

देवभूमि पार्टी के पदाधिकारी के बेटे को जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज

Wed, 05 Oct 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
DEVBHOOMI PARTY MEMBER SON
बिलासपुर। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जिला प्रवक्ता व प्रदेश सह प्रभारी योगेश ठाकुर ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी अंजान व्यक्ति ने उसके बेटे को अगवा किया और उसके हाथ पर ब्लेड के कट लगाए और चुनाव नहीं लड़ने की धमकी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि योगेश ठाकुर का बेटा मृदुल ठाकुर अपनी दुकान से घर जा रहा था। उसी समय उसे कोई अंजान आदमी कार में बिठाकर 70-80 मीटर ले जाकर हाथ में ब्लेड से कट मारकर कार से उतार दिया। मामले में घुमारवीं थाना में आईपीसी की धारा 342, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने इसके विरोध में रैली भी निकाली। बिलासपुर जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि दकड़ी चौक के सीसीटीवी कैमरे तीन महीनों से खराब हैं उन्हें ठीक करवाया जाए। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। थाना में कार्यरत उपनिरीक्षक बलजीत ठाकुर को ज्ञापन दिया गया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed