फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner Sadiq becomes Player of the Series

Bilaspur News: उपायुक्त सादिक बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

Fri, 19 Jan 2024 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Sadiq becomes Player of the Series
मंत्री राजेश धर्माणी ने पारितोषिक समारोह में खिलाड़ी किए सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पारितोषिक समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

राजेश धर्माणी ने प्रतियोगिता में 254 रन बनाने और 8 विकेट हासिल करने वाले उपायुक्त आबिद सादिक हुसैन को प्लेयर ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने ललित को बेस्ट बैट्समैन और रजत धर्माणी को बेस्ट बॉलर की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने खेले गए सभी अन्य 30 मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंत में उन्होंने विजेता टीम एसपी इलेवन और उपविजेता टीम डीसी इलेवन के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि अंतर विभागीय प्रतियोगिता के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों के मिल-जुलकर खेलने से आपसी सद्भाव बढ़ता है। खेल में तो जीत हार होती रहती है लेकिन इन दोनों से सर्वोपरि है खेल का बेहतर प्रदर्शन करना। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि लगभग 11 साल बाद आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 17 टीमों के 250 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed