फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy commissioner inspected vegetable market and meat market, gave strict instructions

Bilaspur News: उपायुक्त ने सब्जी मंडी-मीट मार्केट का किया निरीक्षण, सख्त निर्देश

Sat, 26 Jul 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner inspected vegetable market and meat market, gave strict instructions
बिलासपुर शहर में सब्जी मंडी और मीट मार्केट के औचक निरीक्षण के दौरान जन प्रतिनिधियों से समस्याओं
तीन नंबर के लिए प्रस्तावित लीड
विज्ञापन

अधिकारियों को दिया 15 अगस्त तक सफाई व्यवस्था को सुधारने का अल्टीमेटम
गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
नगर परिषद, जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार
संक्रामक बीमारियों के खतरे पर जताई चिंता, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर की सब्जी मंडी और मीट मार्केट की गंदगी, अव्यवस्था और अधूरी विकास परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई और साफ शब्दों में कहा कि अब कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने 15 अगस्त तक पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने की अंतिम समय सीमा तय करते हुए चेताया कि इसके बाद कोताही करने वालों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मीट मार्केट से लेकर डियारा सेक्टर तक संयुक्त रूप से सफाई व्यवस्था और सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है, ऐसे में समय पर कार्रवाई जरूरी है। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि जिन नालियों में पेयजल सप्लाई की पाइपें डाली गई हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए, ताकि जल निकासी और सफाई व्यवस्था में कोई बाधा न आए। कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को अब जवाबदेह बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान हिमुडा बोर्ड के निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने उपायुक्त को बताया कि बाहरी लोग खुलेआम इस क्षेत्र में कूड़ा फेंक रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और निगरानी व्यवस्था को सशक्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाता पाया गया तो उस पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन ने उपायुक्त को बताया कि सब्जी मंडी में 5 लाख रुपये की लागत से एक हैंडपंप लगाया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। इसके अलावा सड़क की मरम्मत के लिए 3.60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। साथ ही एपीएमसी के पुराने भवन की मरम्मत के लिए 37 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई निश्चित है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर जनता को बेहतर सुविधाएं देने की हिदायत दी।

बिलासपुर शहर में सब्जी मंडी और मीट मार्केट के औचक निरीक्षण के दौरान जन प्रतिनिधियों से समस्याओं

बिलासपुर शहर में सब्जी मंडी और मीट मार्केट के औचक निरीक्षण के दौरान जन प्रतिनिधियों से समस्याओं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed