फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Department raids dhabas and hotels near AIIMS; price lists found missing.

Bilaspur News: एम्स के आसपास ढाबों-होटलों पर विभाग की दबिश,मूल्य सूची रही गायब

Fri, 25 Sep 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Department raids dhabas and hotels near AIIMS; price lists found missing.
एम्स बिलासपुर परिसर में संचालित होटल/ढाबे में निरीक्षण पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारी। स्रोत:
इंपैक्ट
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों के बाद किया औचक निरीक्षण,मूल्य सूची नहीं लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों से आसपास के होटल-ढाबों में खाने के मनमाने दाम वसूलने की शिकायतों पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने 23 सितंबर को एम्स के आसपास होटल-ढाबों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ होटल-ढाबों में खाने की मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं मिली। विभाग ने होटल-ढाबों संचालकों को मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि एम्स में जिले के अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से रोजाना मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को कई बार आसपास के होटल-ढाबों में भोजन करना पड़ता है। ऐसे में निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूलने और मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने की शिकायतें सामने आ रही थीं। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने एम्स के आसपास संचालित प्रतिष्ठानों की जांच की। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर शीतल शर्मा ने बताया कि होटल-ढाबों में मनमाने दाम वसूलने को लेकर उपभोक्ताओं, कल्याणकारी संस्थाओं, दैनिक समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से शिकायतें मिल रही थीं। इन्हें देखते हुए विभाग की ओर से समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। 22 अगस्त और 23 सितंबर को विभागीय टीम ने एम्स के आसपास होटल-ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानों पर परोसे जाने वाले खाने की मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं मिली। विभागीय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। एम्स के आसपास खाने-पीने की वस्तुओं के मनमाने दाम वसूले जाने का मामला सामने आने के बाद उपायुक्त राहुल कुमार ने कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद विभाग की ओर से यह निरीक्षण किया गया है। मरीजों और तीमारदारों को उपचार के दौरान भोजन के लिए आसपास के होटल-ढाबों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में अधिक वसूली का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ता है। विभाग ने एम्स के आसपास के होटल-ढाबों के साथ जिले के अन्य प्रतिष्ठानों को भी जिला दंडाधिकारी की ओर से निर्धारित दरों के अनुसार मूल्य सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। संचालकों को उपभोक्ताओं से सूची में निर्धारित दर के अनुरूप ही राशि लेने को कहा गया है। इससे ग्राहक को भोजन की कीमत पहले से पता रहेगी और अधिक वसूली होने पर शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा सकेगी।

एम्स के आसपास रहेगी विशेष नजर
जिला नियंत्रक ने बताया कि खुले बाजार के साथ होटल-ढाबों की जांच आगे भी जारी रहेगी। एम्स के आसपास संचालित प्रतिष्ठानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने या विभागीय आदेशों की अवहेलना करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

एम्स बिलासपुर परिसर में संचालित होटल/ढाबे में निरीक्षण पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारी। स्रोत:

एम्स बिलासपुर परिसर में संचालित होटल/ढाबे में निरीक्षण पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारी। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed