फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dengue is a water-borne viral infection; its mosquitoes thrive in the rainy season

Bilaspur News: डेंगू एक जल जनित वायरल संक्रमण, बरसात में पनपते हैं इसके मच्छर

Mon, 19 May 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 19 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dengue is a water-borne viral infection; its mosquitoes thrive in the rainy season
-रोग में तेजी से घटते हैं शरीर के प्लेटलेट्स, समय से लें उपचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड झडूता द्वारा सीएचसी बरठीं में जागरुकता कार्यशाला हुई। डॉ. अरविंद टंडन की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार व कमल, सीएससी बरठी की महिला सुपरवाइजर प्रेमलता चंदेल तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरिता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यशाला में सीएचसी बरठीं व पीएचसी कपाहड़ा की लगभग 50 आशा व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. टंडन ने डेंगू की पहचान, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम जल्दी कार्रवाई करें, डेंगू रोके : स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन है, जिसका उद्देश्य यह है कि डेंगू की रोकथाम के लिए तुरंत कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छता और सतर्कता को बचाव का मूल मंत्र बताया। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि डेंगू एक जल जनित वायरल संक्रमण है, जिसे आमतौर पर वेक्टर जनित रोग भी कहा जाता है। यह मच्छर अधिकतर बरसात के मौसम में पनपते हैं। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बीते एक वर्ष में डेंगू के करीब सात लाख मामले दर्ज किए गए हैं। इस रोग में शरीर के प्लेटलेट्स तेजी से घटते हैं, जिससे रोगी की स्थिति गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के समय काटता है। इससे बचाव के लिए घरों के आसपास पानी न जमने दें, कूलर व पानी की टंकियों की नियमित सफाई करना, खिड़की-दरवाजों में जाली लगाना व मच्छरदानी का प्रयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed