{"_id":"675844053547194b2803a7b5","slug":"demands-of-pensionors-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-128156-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने की पहली तारीख को दी जाए पेंशन : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने की पहली तारीख को दी जाए पेंशन : ओमप्रकाश
विज्ञापन
पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में मांगों पर मंथन
10 जनवरी को किया जाएगा तलाई शहरी इकाई का पुनर्गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ की तलाई शहरी इकाई की बैठक मंगलवार को पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई, जिनमें पेंशन से संबंधित मुद्दा विशेष रहा।
ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि तलाई शहरी इकाई का पुनर्गठन आगामी 10 जनवरी को किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश सरकार से पेंशनरों की बकाया एरियर, मेडिकल भत्ते और अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की गई। पेंशनरों ने यह भी मांग की कि उनकी पेंशन हर महीने की पहली तारीख को खातों में डाली जाए, ताकि अपना और परिवार का सही तरीके से पालन-पोषण कर सकें। बैंकों से लिए गए ऋण की किस्त समय पर जमा करानी होती हैं। बैठक में प्यार सिंह बनियाल, देशराज कपूर, हंसराज, मोहन लाल, ओंकार चंद शर्मा, भाग सिंह, श्याम लाल, हरवंश लाल, रोशन लाल, रणजीत सिंह, जगदेव सिंह, हरी राम, होशियार सिंह, देवराज, बुद्धि सिंह, केशव दत्त आदि उपस्थित रहे।