फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of nonpersons

Bilaspur News: कार्यालयों में प्रमुखता से हों वरिष्ठ नागरिकों के कार्य

Wed, 04 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of nonpersons
वरिष्ठ नागरिकों ने मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में सभा के सभी सदस्यों ने शहर की कई मुख्य समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद समस्याओं को लेकर एसडीएम घुमारवीं को ज्ञापन सौंपकर निवारण कराने की अपील की।

वरिष्ठ नागरिकों ने सभी विभागों के कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों को प्रमुखता से करवाया जाना, सीर खड्ड पुल के पास रेन शेल्टर का निर्माण, बस अड्डा से दकड़ी चौक के बीच शौचालय का निर्माण, पुराने बस अड्डे से गांधी चौक तक सड़क में पड़े छोटे-छोटे गड्ढों को भरने की मांग की। बाजार में रास्ते और सड़क के साथ दुकानदारों की ओर से रखे गए सामान का समय-समय पर निरीक्षण कराने की भी मांग की, ताकि आने-जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों को असुविधा न हो। एसडीएम ने मांगों को प्रमुखता से पूरी करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहरी इकाई के प्रधान हरि सिंह ठाकुर, घुमारवीं इकाई के प्रधान रूपलाल शर्मा, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर रमेश कुमार कैंथ, देवराज शर्मा, बीडी शर्मा, मिल्खी राम, रामलाल शर्मा, लेखराम, बलदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed