फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands by assosiation

महंगाई भत्ते की किस्त जारी करें सरकार : संघ

Sat, 11 Mar 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
demands by assosiation
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को विद्युत विश्रामगृह बिलासपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अमीचंद ठाकुर ने की। बैठक में प्रदेश महामंत्री होशियार सिंह चंदेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में सरकार से मांग की गई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की किस्त शीघ्र जारी की जाए। 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण किया जाए। जिन कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण किया जा चुका है उनको वित्तीय लाभ दिया जाए। बैठक में प्रधान अमीचंद, सुरेंद्र चौधरी, सुरेश शर्मा, प्रकाश सांख्यान, बासु देव ने भी अपने विचार साझा किए। महामंत्री होशियार सिंह ने सरकार और बोर्ड प्रबंधक से आग्रह किया कि मांगों को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा सेवानिवृत्त कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर बालक राम ठाकुर, मदन लाल शर्मा, विद्यासागर शर्मा, संतराम, रामलाल ठाकुर, कृष्ण सिंह, मस्तराम, प्रेम लाल, सदाराम, भूप सिंह, दौलत राम, जयराम, हंसराज, निसार मिर्जा, हंसराज शर्मा, चेतराम, दिलीप सिंह, शेर सिंह, राजेंद्र सिंह, बृजलाल ठाकुर, तुलसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed