फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand to solve problems

दिव्यांगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करे सरकार : अमित

Tue, 15 Feb 2022 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
demand to solve problems
घुमारवीं (बिलासपुर)। दिव्यांग कल्याण संघ की बैठक जिला अध्यक्ष अमित कश्यप की अध्यक्षता में घुमारवी में हुई। इसमें प्रदेश महासचिव जगदीश ठाकुर और अन्य राज्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में दिव्यांगों ने प्रदेश सरकार से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

अमित कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को आश्वासन दिया था कि शीतकालीन सत्र के बाद दिव्यांग बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लेकिन बैठक को अभी तक नहीं बुलाया गया है। दिव्यांग आयुक्त की नियुक्ति जो स्वतंत्र प्रभार से होनी है, उसकी नियुक्ति शीघ्र की जाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगार दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाए व छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि को भी बढ़ाया जाए। विभिन्न विभागों में जो मल्टीटास्क वर्कर रखे जा रहे हैं उसमें दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में जगदीश ठाकुर, रचना शर्मा, विनोद कुमार, हेमलता, रेणु गौतम, मीना देवी, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, कोमल, सनी कुमार, मुनि लाल, ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed