फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to run additional bus on Chandpur-Namhol-Bilaspur route

Bilaspur News: चांदपुर-नम्होल-बिलासपुर रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग

Sat, 09 Sep 2023 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Demand to run additional bus on Chandpur-Namhol-Bilaspur route
-बुजुर्गों और मरीजों को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना
विज्ञापन

-सड़क तंग होने से हर समय बना रहता दुर्घटना का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। बिलासपुर की ग्राम पंचायत धुनी पंजैल और सिकरोहा के लोगों ने चांदपुर-नम्होल-बिलासपुर रूट पर सुबह के समय एक अतिरिक्त बस चलाने की मांग की हैं। इस रूट पर सुबह के समय एक ही बस चलती है। इसमें अधिक सवारियों को सफर करना पड़ता है। इससे मरीजों और बुजुर्गों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों में सेवानिवृत्त नायाब तहसीलदार बालक राम शर्मा, सिकरोहा पंचायत के प्रधान भूप सिंह, कर्मचंद, हरि लाल, रिखीराम, रजनीश शर्मा, बृजलाल, कमलदेव ने बताया कि चांदपुर से सुबह 7:30 बजे बिलासपुर के लिए वाया नम्होल बस चलती है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, नौकरी, पेशा बुजुर्ग और मरीज आदि जाते हैं। यह बस सिकरोहा के पास ही भर जाती है। इस कारण मरीज और बुजुर्गों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ता है। इस सड़क पर सिल्हा गांव के आगे तीखे मोड़ और तंग सड़क है। कई बार ज्यादा सवारियां होने के कारण चढ़ाई में दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। क्षेत्र के लोगों के पास इस बस में सफर करने के अलावा कोई और साधन भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-नम्होल रूट पर चलने वाली बस जो शाम के समय राजघाटी के पास शाम को खड़ी होती है, यदि उसे साईं नोडवां गांव तक किया जाए तो कुछ हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंदर चौधरी ने बताया कि निगम का प्रयास रहता है कि सभी लोगों को सुविधाजनक तरीके से गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाया जाए। इस रूट पर अभी निगम को एक अन्य बस चलाना मुश्किल है। यदि तंग सड़क को थोड़ा सुधारा जाए तो अधिक सीटों वाली बस इस रूट पर भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed