{"_id":"6a874e1bb457bdd31909885c","slug":"demand-to-remove-liquor-vends-and-meat-fish-shops-in-shahtalai-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165960-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाहतलाई में शराब ठेके और मीट-मछली की दुकानें हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाहतलाई में शराब ठेके और मीट-मछली की दुकानें हटाने की मांग
विज्ञापन
बैरागी आश्रम की संगत ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, मंदिर संपर्क मार्गों से स्थानांतरित करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में मुख्य बाजार और मंदिर की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर स्थित शराब के ठेकों और मीट-मछली की दुकानों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी मांग को लेकर वीरवार को बैरागी आश्रम होशियारपुर की संगत ने संत जसवीर सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत तलाई के अध्यक्ष आनंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगत के सदस्यों ने कहा कि शाहतलाई धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यहां देशभर से श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य बाजार और मंदिर को जाने वाले संपर्क मार्गों पर शराब के ठेके और मीट-मछली की दुकानें होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन दुकानों को बाजार और मंदिर के संपर्क मार्गों से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। संगत ने कहा कि उन्हें इन दुकानों के अन्य स्थान पर संचालन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन धार्मिक स्थल के आसपास ऐसी दुकानें नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि संत जसवीर सिंह इससे पहले बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई और पुलिस थाना तलाई के प्रभारी को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंप चुके हैं। अब नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन देकर मांग को आगे बढ़ाया गया है।