{"_id":"678a6d581046851a78053a1d","slug":"demand-to-make-new-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-130420-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बलोह की बनाई जाएं दो पंचायतें, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बलोह की बनाई जाएं दो पंचायतें, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बाेले-3500 की जनसंख्या वाली पंचायत में प्रशासनिक कार्य कराने में पेश आती हैं कई चुनौतियां
दो पंचायतें बनने से विकास कार्य करवाने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता खंड के बलोह पंचायत की जनसंख्या लगभग 3500 है। यह पंचायत क्षेत्रफल के हिसाब से भी काफी बड़ी है। इस कारण यहां प्रशासनिक कार्यों में कई चुनौतियां पेश आती हैं। इन समस्याओं के समाधान और दो पंचायतें बनाने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और जिला पंचायत अधिकारी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पूर्व प्रशासनिक अधिकारी देवराज भाटिया ने की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा, सेवानिवृत्त थानेदार रामपाल शर्मा, उपप्रधान विवेक कुमार, हंसराज, महेंद्र सिंह, कर्म चंद शास्त्री, बलवंत सिंह ने उपायुक्त को लगभग 500 परिवारों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए मांगें उठाईं। कहा कि बलोह की दो पंचायतें बनाने की आवश्यकता है। इस पंचायत का क्षेत्रफल काफी विस्तृत है। इसके कारण यहां के लोग प्रशासनिक सेवाओं और सुविधाओं में काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं। प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के तहत पंचायतों को संतुलित करने के लिए बंटवारा करने की मांग की। कहा कि अगर पंचायत का बंटवारा किया जाता है, तो इससे स्थानीय प्रशासन को काम करने में अधिक सुविधा होगी और पंचायत के नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। बंटवारे से पंचायत के विभिन्न हिस्सों में प्रशासनिक कामों में तेजी और अधिक प्रभावशीलता आएगी, जिससे आम लोगों के काम भी जल्दी और सुलभ होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे पंचायत में रहने वाले नागरिकों का बेहतर जीवनस्तर सुनिश्चित होगा।