फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand raised for the construction of a rain shelter and public toilet at Barry Chowk.

Bilaspur News: बैरी चौक पर रेन शेल्टर और सार्वजनिक शौचालय बनाने की उठी मांग

Sat, 27 Jun 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for the construction of a rain shelter and public toilet at Barry Chowk.
बरमाणा पंचायत प्रतिनिधियों ने लोनिवि को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बरमाणा ने बैरी चौक पर वर्षा शालिका और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग उठाई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, बैरी को प्रस्ताव भेजकर जनहित में दोनों सुविधाओं के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि बैरी चौक क्षेत्र में प्रतिदिन स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों की भारी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद यहां यात्रियों के ठहरने के लिए रेन शेल्टर और आमजन की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध नहीं है। इससे विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रधान अवधेश भारद्वाज ने बताया कि ग्राम पंचायत की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया है। पंचायत ने जनहित को ध्यान में रखते हुए बैरी चौक पर रेन शेल्टर और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाने की मांग की है। पंचायत ने यह भी प्रस्तावित किया है कि सार्वजनिक शौचालय के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने और अन्य सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय स्रोतों के माध्यम से सहयोग सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पंचायत ने लोक निर्माण विभाग से इन जनहित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed