{"_id":"6814b82399c9ae31220612f7","slug":"demand-raised-for-building-a-foot-bridge-over-dudh-khad-in-shahtalai-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136389-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाहतलाई में दुग्ध खड्ड पर फुट ब्रिज बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाहतलाई में दुग्ध खड्ड पर फुट ब्रिज बनाने की उठी मांग
Fri, 02 May 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 02 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को हो रही भारी परेशानी
मेला सीजन में पुल पर बढ़ता है यातायात का दबाव
40 वर्ष पुराना पुल अब नहीं उठा पा रहा यातायात का भार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। चैत्र मास के वार्षिक मेलों के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को दुग्ध खड्ड पुल से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुल की तंग चौड़ाई के कारण एक समय में केवल एक वाहन ही गुजर सकता है, जिससे पैदल चलने वालों को किनारे खड़े होकर वाहन के निकलने का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने सीर खड्ड पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों में सुदर्शन शर्मा, शशि रघुवंशी, राजेश कुमार, रमन शर्मा, नीतेश कुमार, देश राज कौशल, अशोक कौशल, अशोक शर्मा, ओम राज आदि ने मुख्यमंत्री सुक्खू से इस पुल के साथ फुट ब्रिज बनाने की मांग की है ताकि वाहनों और पैदल यात्रियों के बीच टकराव की स्थिति से बचा जा सके। बताया कि यह पुल करीब 40 वर्ष पूर्व बनाया गया था और उस समय के अनुसार इसकी चौड़ाई पर्याप्त मानी जाती थी। लेकिन अब वाहनों की आवाजाही और श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हो चुकी है। बरठीं, घुमारवीं और बिलासपुर जैसे इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग इसी पुल के माध्यम से गुफा मंदिर दियोटसिद्ध आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आने-जाने की इस एकमात्र मुख्य राह को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए फुट ब्रिज का निर्माण बेहद आवश्यक हो गया है।