फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand for ticket

भगतपुर में राजकुमार कौंडल को टिकट देने की मांग

Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
demand for ticket
भगतपुर में बैठक के दौरान उपस्थित राजकुमार कौंडल और अन्य। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में अनदेखी से खफा भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। बुधवार को नघ्यार पंचायत के भगतपुर गांव में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने भाजपा हाईकमान से 2022 के चुनाव में पूर्व मंत्री रिखीराम कौंडल के पुत्र राजकुमार कौंडल को टिकट देने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ता पिछले करीब 4 वर्षों से दरकिनार कर दिए गए हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं ने 2022 के चुनाव में राजकुमार कौंडल के लिए टिकट मांगा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि टिकट नहीं दिया गया तो अन्य विकल्प ढूंढकर चुनावी रणभूमि में उतरा जाएगा। राजकुमार कौंडल ने कहा कि कार्यकर्ता और झंडूता की जनता जो भी फैसला लेगी उन्हें मंजूर होगा। इस मौके पर नघ्यार पंचायत उपप्रधान मीनाक्षी, भड़ोलीकलां के उपप्रधान प्यार चंद, गुरदास सिंह, परसराम, बलिराम, सीताराम और हेमराज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed