फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand for service road and underpass for Namhol market raised

Bilaspur News: नम्होल बाजार के लिए सर्विस रोड व अंडरपास की उठी मांग

Mon, 27 Apr 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for service road and underpass for Namhol market raised
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते  नम्होल क्षेत्र के लोग। संवाद
फोरलेन निर्माण से बढ़ी परेशानियां, ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

15-20 गांवों की रोजाना आवाजाही प्रभावित, 35 गांव बाजार पर निर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के नम्होल बाजार क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य के चलते हो रही समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को क्षेत्र के ग्रामीणों व व्यापारियों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर नम्होल बाजार में अंडरपास तथा दोनों ओर से सर्विस रोड के निर्माण की मांग उठाई।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि नम्होल बाजार आसपास के 15 से 20 गांवों के लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है, जबकि करीब 35 गांवों के लोग अपनी आवश्यकताओं के लिए इस बाजार पर निर्भर हैं। ऐसे में फोरलेन निर्माण कार्य के चलते आवागमन बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नम्होल बाजार में तहसील कार्यालय, विद्युत उपमंडल कार्यालय, पुलिस चौकी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग कार्यालय, आबकारी एवं कराधान विभाग, बैंक, डाकघर, युवक मंडल कार्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अस्पताल और पीएचसी सहित अनेक महत्वपूर्ण सरकारी व गैर-सरकारी संस्थान स्थित हैं। इन संस्थानों तक पहुंचने में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फोरलेन निर्माण के कारण बाजार की रौनक फीकी पड़ने लगी है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। यदि समय रहते उचित प्रबंध नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीण प्रतिनिधि देशराज ने बताया कि अंडरपास और सर्विस रोड का निर्माण क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed