फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand for public toilets in Jhandutta, Barthin, and Jejvi markets.

Bilaspur News: झंडूता, बरठीं और जेजवीं बाजार में सार्वजनिक शौचालय की मांग

Wed, 10 Jun 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for public toilets in Jhandutta, Barthin, and Jejvi markets.
महिलाओं को झेलनी पड़ती है भारी परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गेहड़वी (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के प्रमुख बाजारों झंडूता, बरठीं और जेजवीं में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए यह समस्या गंभीर बनी हुई है।




समाजसेवी कुलवंत सिंह पटियाल ने प्रशासन से इन तीनों बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि झंडूता, बरठीं और जेजवीं उपमंडल के अत्यंत व्यस्त बाजार हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव है। कुलवंत सिंह पटियाल ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती है। बाजारों में खरीदारी, बैंक, सरकारी कार्यालयों और अन्य कार्यों के लिए आने वाली महिलाओं को शौचालय न होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और अब इसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर वह जल्द ही उपायुक्त बिलासपुर को समस्या से अवगत करवाएंगे और तीनों बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed