{"_id":"62c1dd739b3b1c7675515bf5","slug":"demand-for-old-pension-scheme-bilaspur-news-sml414101937","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर निकाली संकल्प रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर निकाली संकल्प रैली
विज्ञापन
बिलासपुर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संकल्प रैली निकालते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला मुख्यालय में पुरानी पेंशन स्कीम की मांग को लेकर रविवार को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ ने संकल्प रैली निकाली। रैली में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
नगर परिषद बिलासपुर के प्रांगण से शुरू हुई रैली डियारा सेक्टर, बस अड्डा, चंपा पार्क, मेन मार्केट, कॉलेज चौके, कोर्ट रोड होती हुई शहीद स्मारक चंगर सेक्टर में संपन्न हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
शहीद स्मारक पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पूरे देश में संघर्ष जारी है। विश्वास है कि पुरानी पेंशन बहाल होगी। जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सरकार इस मांग को पूरा करे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव भरत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।