{"_id":"621e61c3260241213c2c2f0e","slug":"demand-for-old-pension-scheme-bilaspur-news-sml401209565","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करे सरकार : संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राजकीय अध्यापक संघ बिलासपुर जिला इकाई की बैठक में पांच खंड इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुद्दा जिला महासचिव सुनील ठाकुर ने रखा। इसमें पुरानी पेंशन बहाली और छठे वेतन आयोग की वेतनमान विसंगतियां प्रमुख रहीं।
सरकार से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और छठे वेतन आयोग की वेतनमान विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई। सुनील ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आंदोलन खड़ा हो चुका है। प्रदेश में लगभग एक लाख से ऊपर राष्ट्रीय पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा हुआ मुद्दा है। सभी राज्यों के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़क पर हैं।
हिमाचल प्रदेश में भी राष्ट्रीय पेंशन योजना कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजधानी शिमला के लिए पदयात्रा कर रहा है और तीन मार्च को शिमला में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक रैली करने जा रहा है। संघ के प्रधान यशवीर रणौत ने कहा कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ बिलासपुर इकाई इस रैली के समर्थन में है। रैली को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्य तीन मार्च को शिमला जा रहे हैं।