फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand for old pension scheme

पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए करेंगे संघर्ष : परमजीत

Sun, 26 Sep 2021 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
demand for old pension scheme
स्वारघाट (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग नयनादेवी के विश्रामगृह में रविवार को एनपीएसईए (न्यू पेंशन स्कीम इंप्लाइज एसोसिएशन) नयनादेवी खंड का पुनर्गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्धन की अध्यक्षता में चुनाव हुए। राज्य उपाध्यक्ष संजीव शर्मा बतौर मुख्य पर्यवेक्षक मौजूद रहे। विजय कुमार को नयनादेवी खंड का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

सुरेश कुमार को महासचिव, राजेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद, मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह, सहसचिव सोम चंद, सह कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, महालेखाकार बालकृष्ण, प्रेस सचिव दीप कुमार, संगठन सचिव महेंद्र कुमार, मुख्य योजनाकार दीपक वासुदेवा, आईटी सेल प्रभारी राजीव कुमार व बलदेव और मुख्य संरक्षक बलवीर को सर्वसम्मति से चुना गया। महिला विंग की कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया। बबीता देवी को अध्यक्ष, मनीषा कुमारी को महासचिव, सीमा रानी को वरिष्ठ उपप्रधान, संगठन सचिव पूनम और सलाहकार अजीत कौर को चुना गया। राज्य उपाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा नेे कहा कि इस बार धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान वादा निभाओ रैली की जाएगी।
विज्ञापन

नवनियुक्त मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह बताया कि यदि पुरानी पेंशन स्कीम नहीं मिलेगी तो बुढ़ापा कैसे कटेगा। कर्मचारी इकट्ठे होकर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए संघर्ष करेंगे। बिलासपुर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्धन ने एनपीएस संगठन की उपलब्धियों को सारे जनरल हाउस के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed