{"_id":"604cfd528ebc3edc076e0b23","slug":"demand-for-old-pension-scheme-bilaspur-news-sml3641402158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करे सरकार
विज्ञापन
बिलासपुर। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ बिलासपुर इकाई के प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पिछले 3 साल में कई बार मिल चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। राज्य मुख्य सलाहकार अश्वनी राणा ने कहा कि अपने दृष्टि पत्र में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी गठित करने का सरकार ने वादा किया था। इसके बावजूद भी कमेटी का गठन नहीं किया गया। 14 दिसंबर, 2018 को धर्मशाला में मुख्यमंत्री ने केंद्र की तर्ज पर मृत्यु एवं अपंगता की स्थिति में कर्मचारी को पुरानी पेंशन का लाभ देने का वादा किया था। इसके बावजूद भी वादा पूरा नहीं किया गया। जबकि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की दयनीय स्थिति को देखते हुए इस अधिसूचना को वर्ष 2009 में ही लागू कर दिया था। देश के कई अन्य राज्यों ने भी इसे लागू कर दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसको अभी तक लागू नहीं किया है।
जिला प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि मांगों को मनवाने के लिए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने शिमला के चौड़ा मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से पेंशन व्रत किया। लेकिन सरकार ने बजट में मांगों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। इससे कर्मचारियों में रोष है। अब अपनी मांगों को मनवाने के लिए 7 मार्च से 20 मार्च तक उपायुक्त कार्यालय शिमला में पेंशन व्रत कर रहे हैं। जिला बिलासपुर के पेंशन विहीन कर्मचारी 16 मार्च को इसमें भाग लेंगे।