{"_id":"570a90324f1c1b8268c810c8","slug":"delag-win-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"देलग इलेवन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देलग इलेवन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के देलग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देलग में चल रही स्व. विनोद कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब देलग इलेवन किक्रेट टीम ने जीता। फाइनल मैच में देलग इलेवन ने कंदरौर इलेवन क्रिकेट टीम को 43 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन
फाइनल मैच में देलग इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवरों में देलग इलेवन ने सात विकेट खोकर 123 रन का लक्ष्य कंदरौर टीम के सामने रखा। देलग इलेवन की ओर रवि शर्मा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।
विज्ञापन
जबकि सोनी कुमार ने 23, केदम ने 33 रनों का योगदान दिया। कंदरौर की टीम की ओर से भीम कुमार ने चार और नीरज शर्मा ने तीन विकेट झटके। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंदरौर इलेवन की टीम मात्र 80 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
इसमें नीरज शर्मा ने 42 और अक्षय ने 20 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर परिषद बिलासपुर के पार्षद नरेंद्र पंडित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि नरेंद्र पंडित ने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस दौरान मुख्यातिथि ने अपनी ओर से 5 हजार रुपये स्पोर्ट्स किट के लिए दिए।